फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to the closure of free Wi-Fi facility in the metro, the problems of the passengers increased

Delhi Metro: मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कंपनियों संग करार खत्म

Thu, 01 Dec 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Dec 2022 08:37 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं मुहैया करने में नाकाम रहने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कंपनियों के साथ करार खत्म कर दिया। इससे मेट्रो के सफर के दौरान यात्रियों को कनेक्टिविटी की समस्या हो रही है। खास तौर पर मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने या सुरंग से मेट्रो के गुजरने पर इंटरनेट के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
Due to the closure of free Wi-Fi facility in the metro, the problems of the passengers increased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। येलो और ब्लू लाइन पर ट्रायल के तौर पर इस सुविधा की शुरुआत की गई थी। इसे चरणों में सभी लाइनों पर लागू करने की योजना थी ताकि यात्रियों को सफर में निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके। 
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं मुहैया करने में नाकाम रहने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कंपनियों के साथ करार खत्म कर दिया। इससे मेट्रो के सफर के दौरान यात्रियों को कनेक्टिविटी की समस्या हो रही है। खास तौर पर मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने या सुरंग से मेट्रो के गुजरने पर इंटरनेट के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक मेट्रो में सफर में यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करवाने की दिशा में पहल की गई थी। इसके तहत एयरपोर्ट लाइन पर ट्रायल के तौर पर 2020 में सुविधा शुरू की गई। हालांकि, कोविड-19 काल में इसे स्थगित करना पड़ा। बाद में ब्लू और येलो लाइन के यात्रियों को भी सफर में निशुल्क वाई-फाई की सुविधा प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर में मोबाइल पर बातचीत या इंटरनेट का इस्तेमाल भी यात्रियों के लिए काफी आसान हो गया। इस सेवा का फायदा लेने के लिए यात्रियों को केवल  नेटवर्क आईडी पर लॉग इन कर ई-मेल, फेसबुक, गूगल, वाट्सएप, वीडियो और ऑडियो कॉल की सुविधा प्रदान की गई। लेकिन नियम और शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर सेवा प्रदाता के साथ करार तोड़ दिया गया। 
 

इसके बाद इस साल अगस्त में निशुल्क वाई-फाई सेवाएं वापस ले ली गईं। टेक्नो सैट कॉम की ओर से यह सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। डीएमआरसी का कहना है कि 5जी नेटवर्क के आगमन से हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा काफी यात्रियों को मिलने लगी हैं। अब सभी यात्रियों को इसकी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। उनका दावा है कि सेवाओं में सुधार करने के लिए 29 भूमिगत स्टेशनों पर भी सेवाओं को अपग्रेड किया जा रहा है।  

10.8% 5जी स्मार्टफोन हार्डवेयर का इस्तेमाल
मेट्रो नेटवर्क पर रोजाना करीब 50 लाख यात्राएं होती हैं। यात्रियों की संख्या लाखों में हैं लेकिन इनमें से महज 10 फीसदी यात्रियों के पास ही 5जी स्मार्ट फोन है। इस नेटवर्क के जरिये हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्मार्ट फोन से 4जी की तुलना में करीब 40 फीसदी तेज डाउनलोड की सुविधा है। दिल्ली में 10.8 फीसदी 5जी सक्षम स्मार्टफोन हार्डवेयर का उपयोग किया जा रहा है। संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिशतता बढ़ने से यात्रियों को मेट्रो के भूमिगत लाइन या सुरंग में चलने पर भी कनेक्टिविटी की समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed