{"_id":"6afd30aef9d526ab5800c264","slug":"due-to-special-traffic-arrangements-there-will-be-diversions-on-several-roads-in-north-delhi-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विशेष यातायात व्यवस्था के चलते उत्तरी दिल्ली की कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, यहां पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विशेष यातायात व्यवस्था के चलते उत्तरी दिल्ली की कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन, यहां पढ़ें ताजा अपडेट
Wed, 18 Nov 2026 10:29 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic
- फोटो : PTI
दिल्ली में आज दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। इसके चलते आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद फ्लाईओवर से सलीमगढ़ वाई-पॉइंट तक और शमनाथ मार्ग, मॉल रोड, सुधीर बोस मार्ग, छात्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, जीटीबी मार्ग, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, डॉ. कर्णवाल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
दिल्ली यातायात पुलिस जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों पर वाहनों का रास्ता बदलेगी। पुलिस ने लोगों को इन सड़कों से बचने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। आपातकालीन वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर होगा यातायात डायवर्जन
- वजीराबाद फ्लाईओवर
- चंदगी राम अखाड़ा
- युधिष्ठिर सेतु वाई-पॉइंट
- युधिष्ठिर सेतु के नीचे
- शमनाथ मार्ग रेड लाइट
- वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे
- सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट
- थाना रूप नगर के सामने
- मौरिस नगर रेड लाइट
