{"_id":"67c4bcc5b4fc142af20f984d","slug":"due-to-snowfall-on-the-mountains-there-is-coolness-in-the-air-of-delhi-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather Report : पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली की हवाओं में घुली ठंडक, आज सुबह के समय छाई रहेगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather Report : पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली की हवाओं में घुली ठंडक, आज सुबह के समय छाई रहेगी धुंध
Mon, 03 Mar 2025 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:47 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह धुंध छाने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली की हवाओं में ठंडक घुल गई है। शनिवार के मुकाबले दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में खिली धूप के कारण गर्मी महसूस हुई, लेकिन शाम होते ही ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं शनिवार के मुकाबले एक डिग्री गिरावट हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह धुंध छाने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 133 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।