फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to rain, 200 places in Delhi are jammed, water filled on the roads

Delhi NCR News: बारिश से दिल्ली में 200 जगहों पर लगा जाम, सड़कों पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
- बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बारिश में देर तक फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश से करीब 200 जगहों पर जाम लग गया। चालक घंटों जाम में फंसे रहे। प्रमुख मार्गों पर जलभराव और जाम से बचने के लिए चालकों ने कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कों का रुख किया। जिससे कई कॉलोनियों की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई।
बुधवार रात बीआरटी कॉरिडोर (पूर्व) पर चिराग दिल्ली की तरफ जाते हुए जाम लगने के बाद वाहन चालकों ने ग्रेटर कैलाश-एक के एम ब्लॉक का रुख किया। जिससे एम ब्लाॅक रोड पर रात दस बजे तक जाम लगा रहा। यहां वाहनों की करीब 2 किमी लंबी कतार लग गई। इसी तरह ग्रेटर कैलाश-दो से तारा अपार्टमेंट की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम होने से लोग चालकों ने कालकाजी डीडीए फ्लैट्स का रुख किया। यहां पर भी एक से डेढ़ घंटे से ज्यादा रहा। लोगों को आधा किलोमीटर से कम की दूरी तय करने में एक से सवा घंटा लग गया।
विज्ञापन

बुधवार रात बारिश के चलते रविदास मार्ग पूरी तरह से चोक हो गया। कालकाजी, तुगलकाबाद, ओखला, गोविंदपुरी, अलंकनंदा आदि कॉलोनियों में एक से डेढ़ घंटे जाम रहा। इसी तरह एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंदरपास, संगम विहार, तिगड़ी, खानपुर व साकेत के पास वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। जलभराव से पूरी दक्षिण दिल्ली में बुधवार रात व बृहस्पतिवार सुबह कई घंटे जाम रहा। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, जाफराबाद, आजादपुर, रोहिणी, राजौरी गार्डन, कीर्ति नगर व उत्तम नगर में कॉलोनी में ट्रैफिक के घुसने से बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्गों पर भी लगा जाम
जलभराव और बारिश से दिल्ली के मुख्य मार्गों के साथ ही हाईवे पर भी लंबा जाम लग गया। दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर पीक आवर्स के दौरान वाहनों का दबाव भी अधिक रहने की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

ऑफिस से लौटने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
दिल्ली में तेज बारिश की वजह से बुधवार को ऑफिस से घर लौटने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान निजी और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले दोनों तरह के लोगों को परेशानी हुई।

कई वीडियो सामने आए
दिल्ली के कर्तव्य पथ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज बारिश से बचने के लिए लोग बस स्टैंड की तरफ जाते दिख रहे हैं। सड़क किनारे कई वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग बारिश का आनंद लेते भी दिखे। कश्मीरी गेट के पास भी पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई है। भारी बारिश के बाद राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के वीडियो सामने आए हैं। वीडी मार्ग इलाके में, जीआरडी रोड पर भी बारिश के बाद जसभराव जमाव स्थिति बन गई। सरिता विहार अंडरपास में जगुआर कार फंस गई थी। वहीं जखीरा अंडरपास के अलावा दुपहिया सवार फंस गए थे।

दिल्ली में कहां-कहां जाम
रात से हो रही मानसून की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम लग गया। नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, मंडी हाउस, रफी मार्ग, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक, आंनद विहार, लक्ष़्मी नगर, आईएसबीटी रिंग रोड, आजादपुर, पीरागढ़ी रोड, नजफगढ़ रोड, द्वारका व एयरपोर्ट अंडरपास, वसंत विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग- 8 सहित शहर के कई हिस्सों से पानी भरने से गाड़ियों की कतरा लग गई थीं।


ट्रैफिक हेल्पलाइन पर नहीं लग रहा था फोन
जाम में फंसे कई लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल नहीं जाने की शिकायत की। वहीं कुछ ने कहा कि कॉल करने के बाद जवाब नहीं मिल रहा था। ग्रेटर कैलाश में जाम में फंसे संगम विहार निवासी सतीश ने बताया कि हेल्पलाइन पर कॉल जा रही थी। हालांकि पुलिसकर्मियों से बात करने के ऑप्शन को दबाने पर जवाब नहीं मिल रहा था। ज्यादातर मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed