फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to protest of congress in delhi there was jam in many places traffic police closed many roads

ED Questioned Rahul Gandhi: प्रदर्शन तले दबी नई दिल्ली की सड़कें, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को किया बंद; रेंगते रहे वाहन

Tue, 14 Jun 2022 01:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jun 2022 01:41 AM IST
सार

दोपहर 12 बजे तक वाहन चालकों को गोल मेथी जक्शन, तुगलक रोड, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर नहीं जाने की सलाह दी। वहीं, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से रोक दिया गया था। 

विज्ञापन
due to protest of congress in delhi there was jam in many places traffic police closed many roads
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते लगा दिल्ली में कई जगह जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

सप्ताह के पहले कार्य दिवस पर नई दिल्ली जाम से कराहती रही। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए गोल डाक खाना, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों के जाने से लगी पाबंदी में ट्रैफिक फंसा रहा। दफ्तर पहुंचने के लिए लोग ट्रैफिक डायवर्जन में चक्कर लगाते रहे। ट्रैफिक जाम से हालात खराब होने पर ट्रैफिक पुलिस को दो साल से बंद राजपथ तीन घंटे के लिए दोपहर 12 बजे तक खोलना पड़ा। बावजूद इसके दोपहर बाद तक नई दिल्ली इलाके का ट्रैफिक सामान्य नहीं हो सका था।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में पेशी और कांग्रेसी कार्यकर्ता के प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों पर आवाजाही रोक दी थी। गोल डाक खाना, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से वाहनों को रोक दिया गया था।  दोपहर 12 बजे तक वाहन चालकों को गोल मेथी जक्शन, तुगलक रोड, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर नहीं जाने की सलाह दी। वहीं, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से रोक दिया गया था। इन सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया गया था। वाहनों के वैकल्पिक रास्तों पर भेजने से दूसरे रास्तों पर दबाव बढ़ा और मिनटों का सफर तय करने में घंटे भर से ज्यादा का समय जाया हुआ। नई दिल्ली को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर नौ बजे के बाद से ही लंबी कतारें देखी गई। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के कुछ मार्गों पर वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने और कुछ मार्गों से बचने की सलाह के बाद वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते पर अपने वाहन ले गए। जिसकी वजह से नई दिल्ली के संपर्क वाले सभी रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कनॉट प्लेस, मंदिर मार्ग, करोलबाग, मिंटू रोड, आईटीओ, प्रगति मैदान, मंडी हाउस, निजामुद्दीन सहित कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन दौरान इन मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मी यातायात को सूचारू करते हुए नजर आए। लेकिन इसके लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इन मार्गों पर देर शाम तक जाम की स्थिति देखी गई और वाहन चालकों को जाम से निकलने की काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed