फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to increased in Ammonia levels in Yamuna river, Water supply will be affected

दिल्ली : यमुना के पानी में बढ़ा अमोनिया का स्तर, जलापूर्ति होगी प्रभावित

Fri, 30 Oct 2020 07:47 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 30 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Due to increased in Ammonia levels in Yamuna river, Water supply will be affected
राघव चड्ढा - फोटो : एएनआई

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने की वजह से दिल्ली में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार को कहा कि हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर असमान्य रूप से बढ़ जाने के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। 

विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि हरियाणा द्वारा छोड़े जाने वाले यमुना के अशोधित जल में प्रदूषकों (अमोनिया) का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाने के चलते सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन


वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक शेखर मंडे ने कहा कि अमोनिया की मात्रा बढ़ने का कारण औद्योगिक और घरेलू कूड़ा है। किसी भी मामले में आम अपशिष्ट उपचार संयंत्र अमोनिया को हटाने में बहुत प्रभावी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली यमुना नदी में लोग लगातार कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed