फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to full dress rehearsal, there was jam on many roads of the capital

Republic Day: फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण राजधानी की कई सड़कों पर लगा जाम, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Wed, 24 Jan 2024 04:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Jan 2024 04:20 AM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई मार्ग बंद होने की एडवाइजरी एक दिन पहले जारी की गई थी, लेकिन लोगों ने इसका पालन नहीं किया। लोग रिहर्सल के रूट की तरफ पहुंच गए। इस कारण ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को जाम लगने की काफी सूचनाएं प्राप्त हुईं।

विज्ञापन
Due to full dress rehearsal, there was jam on many roads of the capital
फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण राजधानी की कई सड़कों सहित सभी बॉर्डरों पर जाम लग गया। सुबह के समय नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व मध्य दिल्ली इलाके में एक से डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। दोपहर दो बजे के बाद ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई। 

विज्ञापन


वहीं, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई मार्ग बंद होने की एडवाइजरी एक दिन पहले जारी की गई थी, लेकिन लोगों ने इसका पालन नहीं किया। लोग रिहर्सल के रूट की तरफ पहुंच गए। इस कारण ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन को जाम लगने की काफी सूचनाएं प्राप्त हुईं। 25 की रात से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक भारी वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू हुई और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागॉन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोलचक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर होते हुए लाल किले पर समाप्त हुई। इस बीच नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ मार्गों को बंद कर दिया गया था और कुछ मार्गों पर क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण मथुरा रोड, रिंग रोड, आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, एनएच-24, लाला लाजपत राय मार्ग, निजामुद्दीन, हौज खास, अरविंदो मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस, धौला कुंआ, राजघाट, आईएसबीटी, कमला मार्केट, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर जाम लग गया। नई दिल्ली में कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, चाणक्यपुरी आदि मार्गों पर दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति रही। रिंग रोड, मथुरा रोड, विकास मार्ग व एनएच-24 पर भी लंबा जाम लगा। वाहन चालक एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। मथुरा रोड का जाम आश्रम चौक से सरिता विहार व लाजपत नगर तक पहुंच गया था।

सोमवार रात से ही परेशानी
सोमवार रात से ही भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया था। इस कारण सभी 24 बॉर्डरों पर मंगलवार सुबह तक काफी संख्या में वाहन एकत्रित हो गए थे। वाहनों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा था। इस कारण भी दोपहर तक जाम की स्थिति रही। 

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे व टिकरी बॉर्डर पर लगीं कतारें
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और टिकरी बॉर्डर से आने वाले वाहन चालकों के लिए पुलिस ने दो दिन पहले एडवाइजरी जारी की थी। इसका पालन न करने पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

जाम में वैन फंसने से फरीदाबाद जेल में बंद कैदी की मौत
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरीदाबाद जेल में बंद एक कैदी को अस्पताल ले जाते हुए वैन जाम में फंस गई। इससे कैदी की तबीयत बिगड़ी गई और रास्ते में मौत हो गई। कैदी की बहन ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed