फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to drug addiction, he was thrown out of the house by his family, fired from his job by his employer and started stealing.

Delhi NCR News: नशे की लत की वजह से परिवार ने घर से, मालिक ने नौकरी से निकाला, करने लगा चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
द्वारका इलाके में दो माह में दर्जन से अधिक घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान कर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गहने, मोबाइल और अन्य सामान बरामद, पुलिस कर रही है साथी की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नशे की लत के कारण परिवार और मालिक से निकाले गए युवक ने चोरी का रास्ता अपना लिया। द्वारका पुलिस ने दो माह में दर्जनभर घरों में चोरी करने वाले संजीत कुमार (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से गहने, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को मोहन गार्डन निवासी शिव लाल ने घर से गहने व नकदी चोरी की शिकायत दी थी। जांच में पता चला कि उत्तम नगर, बिंदापुर, डाबरी और मोहन गार्डन में इसी तरह की कई चोरियां हुई थीं। इंस्पेक्टर विवेक मंडोला की टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संजीत नशे का आदी है। लत के कारण परिवार ने घर से निकाल दिया और नौकरी भी चली गई। इसके बाद उसने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर करीब 15 घरों में चोरी की। तलाशी में सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, बिछिया और चार मोबाइल फोन बरामद हुए।
संजीत पर पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। उसने कबूल किया कि चोरी के बाद कुछ गहने अपने साथी कपिल को दे दिए थे। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed