{"_id":"6959d44aa98b15fcf20e4821","slug":"due-to-a-change-in-wind-direction-and-increased-wind-speed-the-air-quality-is-in-the-poor-category-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: सांसों पर संकट पर बरकरार... बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची फिजा, जानें आज कितना एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Pollution: सांसों पर संकट पर बरकरार... बेहद खराब श्रेणी की दहलीज पर पहुंची फिजा, जानें आज कितना एक्यूआई
Sun, 04 Jan 2026 08:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:15 AM IST
सार
Delhi AQI Level Today : एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, रविवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का संकट एक बार फिर गहराता जा रहा है। हवा की दिशा बदलने और गति में थोड़ी वृद्धि के बावजूद दिल्लीवासियों को प्रदूषण से अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 दर्ज किया गया है, जो 'बेहद खराब' श्रेणी की दहलीज पर है।
विज्ञापन
यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। हालांकि, हवा की गति में परिवर्तन से कुछ इलाकों में प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई, लेकिन समग्र रूप से हवा की गुणवत्ता अभी भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार चला गया है, जिससे हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है और सांस लेना दूभर हो गया है। दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 309, आनंद विहार में एक्यूआई 350, अशोक विहार में 332, आया नगर में 228, बवाना में 276, बुराड़ी में 268, चांदनी चौक इलाके में 356 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, डीटीयू इलाके में 337, द्वारका सेक्टर-8 इलाके में 294, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 180, आईटीओ में 309, जहांगीरपुरी में 360, लोधी रोड इलाके में 218, मुंडका में 327, नजफगढ़ में 224, नरेला में 334, पंजाबी बाग इलाके में 327, आरकेपुरम में 321, रोहिणी में 360, सोनिया विहार में 315, विवेक विहार में 331, वजीरपुर में 343 एक्यूआई दर्ज किया गया है।