फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU will also conduct exams on May 28, the day of Eid

Delhi NCR News: डीयू में ईद के दिन 28 मई को भी होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
-पहले ईद का अवकाश 27 मई को तय था
विज्ञापन

-डीयू ने कहा परीक्षा तिथि में बदलाव करने से पूरा शेड्यूल बिगड़ेगा,
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में जारी यूजी पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं में एक परीक्षा ईद वाले दिन 28 मई को भी होगी। पहले से तय इस परीक्षा तिथि में बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में डीयू ने नोटिस निकाल कर स्पष्ट किया है परीक्षा पूर्व-निर्धारित सारिणी के अनुसार होगी। इस दिन करीब डेढ़ लाख छात्र परीक्षा देंगे।
कार्मिक विभाग की ओर से ईद-उल-जुहा यानि बकरीद की तारीख में बदलाव का नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार बकरीद की छुट्टी 28 मई को होगी। जबकि पहले यह अवकाश 27 मई को था। इस कारण डीयू ने परीक्षा की तिथि 28 मई तय की थी।
विज्ञापन

डीयू के अनुसार तय तिथि पर परीक्षा को टालना संभव नहीं है। यदि परीक्षा को टालते हैं तो केवल इस तिथि कि परीक्षा जुलाई तक खींच जाएगी। उससे पहले जून तक परीक्षाएं पहले से तय हैं। परीक्षा देर से होने पर रिजल्ट निकालने पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed