{"_id":"687cec9f980084e22b04746e","slug":"du-ug-today-is-the-last-day-to-accept-admission-seat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-98174-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू यूजी : दाखिला सीट स्वीकार करने का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू यूजी : दाखिला सीट स्वीकार करने का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
सीट स्वीकार न करने पर प्रक्रिया से हो जाएंगे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला सीट स्वीकार करने का सोमवार आखिरी दिन है। सीट स्वीकार ने करने पर दाखिला की सामान्य सीट आवंटन प्रणाली की प्रक्रिया से उम्मीदवार बाहर हो जाएंगे। उम्मीदवार सोमवार शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवंटित सीट स्वीकर कर सकते हैं।
डीयू ने 79 स्नातक कार्यक्रमों के लिए पहली सूची में 71,624 सीटों के लिए 93,166 सीटें आवंटित की है। सीट स्वीकार करने के बाद कॉलेज उम्मीदवार के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके लिए कॉलेजों को 22 जुलाई शाम चार बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया है। सत्यापित होने के बाद 23 जुलाई को उम्मीदवार दाखिला के लिए सीट पक्की कर सकेंगे। इसके लिए भी शाम चार बजकर 59 मिनट तक समय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को दाखिले के संबंध में डैशबोर्ड पर एक-एक प्रक्रिया की जानकारी की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं, सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवार आवंटन के अन्य चरण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार को पहली सूची में दाखिला सीट नहीं मिली है तो उसके लिए 28 जुलाई को जारी होने वाली दूसरे चरण की सूची का इंतजार करना होगा। इसके अलावा सीट मिलने के बाद अगर उम्मीदवार दूसरे कॉलेज का चुनाव करना चाहता है तो उसके लिए अपग्रेड का विकल्प चुनना होगा।