{"_id":"66ae2e96c03dd37b29044327","slug":"du-ug-admission-eca-sports-quota-students-can-be-allotted-seats-in-regular-round-also-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-56594-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू यूजी दाखिला :\nईसीए-स्पोर्ट्स कोटे के छात्रों को रेगुलर राउंड में भी हो सकती है सीट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू यूजी दाखिला : ईसीए-स्पोर्ट्स कोटे के छात्रों को रेगुलर राउंड में भी हो सकती है सीट आवंटित
विज्ञापन
दोनों सीट में से एक को करना होगा स्वीकार, उसके बाद ही अपग्रेड या फ्रीज कर सकते हैं छात्र
ईसीए-स्पोट्र्स कोटे के दाखिले की शुरुआत अगस्त के तीसरे सप्ताह होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। इस चरण में सामान्य छात्रों के साथ-साथ एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) व स्पोर्ट्स कोटे के छात्र भी कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं। इस कोटे के छात्रों को 16 अगस्त से शुरू होने वाले रेगुलर राउंड में भी सीट आवंटित हो सकती है। यदि ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के तहत और सामान्य सीट दोनों आवंटित होती है तो उन्हें सिस्टम में रहने के लिए दोनों में से एक सीट को स्वीकार करना होगा। जो भी सीट बेहतर लगे उसे स्वीकार कर सकते हैं।
डीयू ने सीएसएएस के दूसरे चरण के लिए तो दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन अब तक ईसीए व स्पोर्ट्स कोटे के आवेदकों के लिए दाखिला शेड्यूल नहीं आया है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक शेड्यूल आने की उम्मीद है, उसके बाद दाखिले के लिए होने ट्रॉयल अगस्त के तीसरे सप्ताह तक शुरू हो जाएंगे। एक तरह से सामान्य सीटों के दो राउंड संपन्न होने के बाद ही इनके दाखिले शुरू होंगे। इनके लिए दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से अलग ही चलेगी।
दो बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वालों को दोनों मार्कशीट करनी होगी अपलोड
यदि किसी छात्र ने दो बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा दी है। मसलन कुछ विषयों की परीक्षा सीबीएसई या अन्य बोर्ड से और विषयों में पास नहीं होने पर एनआईओएस से उन विषयों को पास किया। ऐसे छात्रों को दोनों ही बोर्ड की अंकतालिका स्कैन करके सीएसएएस पर अपलोड करनी होगी। न्यूनतम पात्रता निर्धारित करने के लिए केवल एक अंकतालिका का उपयोग किया जाएगा, दूसरी अंकतालिका को कार्यक्रम-विशिष्ट मानदंडों के लिए माना जा सकता है। उदाहरण के लिए यदि किसी विज्ञान के छात्र ने एनआईओएस के माध्यम से अर्थशास्त्र की परीक्षा दी है तो उस अंकतालिका का उपयोग विषय-विशिष्ट पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इससे छात्र को इकोनॉमिक्स ऑनर्स प्रोग्राम में दाखिला लने के लिए अर्हता प्राप्त की अनुमति मिलेगी। सीट का आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।