{"_id":"a4c7e138f6297817516d14c0ffa48420","slug":"du-student-arrested-in-snacing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू का छात्र स्नैचिंग में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू का छात्र स्नैचिंग में गिरफ्तार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
डीयू के छात्र कोे कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आशीष उर्फ रोनी के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, आशीष का कहना है कि वे बेकुसूर है, उसे मोबाइल मौसेरे भाई ने दिया था, जो लूट का बताया जा रहा है। एसएचओ ने बताया कि आशीष पॉश कालोनी राजनगर का रहने वाला है। डीयू से बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
वह अपने पैरेंट्स के इकलौता बेटा है। इसके पिता 1992 में दुबई में जॉब करते थे। पुलिस का दावा है कि इसे शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उससे तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। उसके दो साथियों पुष्पेंद्र और अंकुर को गिरफ्तार कर कविनगर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। दूसरी ओर, रोनी ने बताया कि जेल भेजा गया अंकुर उसका मौसेरा भाई है।
विज्ञापन