फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU and Leeds University will work together for research

Delhi NCR News: डीयू और लीड्स विश्वविद्यालय अनुसंधान के लिए मिलकर करेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
यूके के लीड्स विश्वविद्यालय के साथ डीयू ने किया एमओयू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अनुसंधान और एक्सचेंज मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए यूके के लीड्स विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। इस मौके पर डीयू कुलपति प्रो.योगेश सिंह और लीड्स विश्वविद्यालय की कुलपति एवं अध्यक्ष प्रो. शियरर वेस्ट सहित कई दूसरे पदाधिकारी मौजूद रहे। एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालयों के छात्र और संकाय सदस्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डीयू ने ट्विनिंग कार्यक्रम को लेकर यह एमओयू किया है। इसमें दो अलग-अलग देशों या संस्थानों के बीच छात्र एक साथ अध्ययन करने का अवसर मिलता है। संस्कृतियों और शैक्षणिक वातावरणों का अनुभव करने, नए कौशल सीखने और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलती है। डीयू कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शुरू की जा सकने वाली विभिन्न आदान-प्रदान संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डीयू में सहायक संकाय के रूप में अंतरराष्ट्रीय संकाय रखने पर भी जोर दिया, जिससे छात्रों और संकाय दोनों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा। वहीं, लीड्स विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शियरर वेस्ट ने कहा कि स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर पर उनके छात्रों में भारत में अध्ययन करने की रुचि बढ़ रही है। यह साझेदारी छात्रों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed