फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: ABVP's indefinite strike continues

डीयू : एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एबीवीपी नेतृत्व वाले डीयू छात्र संघ का छात्र हित संबंधी मांगों के लिए शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को तेज बारिश के बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। डीयू में 21 जुलाई को छात्र अधिकार एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं में कमी के लिए एबीवीपी ने छात्र अधिकार मार्च निकाला था। इसमें छात्रों ने प्रशासन के समक्ष पीजी पाठ्यक्रमों में एक कोर्स एक फीस, केंद्रीकृत हॉस्टल आवंटन प्रणाली की स्थापना, दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन और उसका सक्रिय संचालन तथा कॉलेजों में मनमानी फीस वृद्धि को वापस जैसी प्रमुख मांग को रखा था। तीसरे दिन छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान और राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खारवाल उपस्थित हुए। छात्रों का कहना है कि जब तक मांगे मानी नही जाती तब तक धरना जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed