{"_id":"6afb171340fc7d003e0a6863","slug":"dtu-team-wins-darpa-challenge-in-the-us-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163510-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू की टीम ने अमेरिका में जीता डारपा चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू की टीम ने अमेरिका में जीता डारपा चैलेंज
विज्ञापन
-छात्रों की टीम को मिला तीन लाख डॉलर का पहला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) की अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (यूएएस) टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने अमेरिका की डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी (डारपा) की ओर से आयोजित डारपा ट्रायेज चैलेंज के तीसरे चरण में पहला पुरस्कार जीता है। इसके तहत टीम को तीन लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बड़े हादसों और आपदाओं के दौरान घायलों की पहचान, उनकी चोटों का आकलन और आपातकालीन चिकित्सा सहायता को बेहतर बनाना है। इसके लिए स्वायत्त प्रणालियों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। अक्षत कौशल के नेतृत्व में टीम ने सिस्टम्स प्रतियोगिता की तकनीकी क्षमता श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। टीम ने ड्रोन और अन्य स्वायत्त प्लेटफॉर्म की मदद से घायलों की लोकेशन पता लगाने, उनकी चोटों का आकलन करने और महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतों की निगरानी करने की तकनीक प्रदर्शित की।
इससे पहले पहले चरण में सुहानी ग्रोवर के नेतृत्व में टीम ने 60 हजार डॉलर का दूसरा पुरस्कार और दूसरे चरण में चिराग के नेतृत्व में 1.5 लाख डॉलर का दूसरा पुरस्कार जीता था। इस तरह टीम ने प्रतियोगिता के तीनों चरणों में पुरस्कार हासिल किए। टीम को फैकल्टी समन्वयक प्रो. एस. इंदु और डॉ. छवि धीमान ने मार्गदर्शन दिया। कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी।