फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC linked IPU with 5 new bus route

आईपी यूनिवर्सिटी को डीटीसी ने दिया तोहफा

Fri, 11 Jul 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
DTC linked IPU with 5 new bus route

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन प्रबंधन ने आईपी यूनिवर्सिटी के छात्रों को नया सत्र शुरू होने से पहले ही पांच नए बस रूटों का तोहफा दिया है, जोकि नई, पुरानी, पश्चिमी, उत्तरी व दक्षिणी दिल्ली को जोड़ेंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि कैंपस से जुड़ने वाले बस रूट विभिन्न मेट्रो लाइनों से भी जुड़ेंगे, जिससे राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आईपीयू में पढ़ने आने वाले छात्रों को कैंपस पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन


डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, रूट नंबर 727 की बस द्वारका सेक्टर 16 स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी कैंपस से शुरू होकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट की बस दोपहर डेढ़ बजे, तीन बजे, साढ़े तीन बजे, चार बजे व साढ़े चार बजे चलेगी। इस रूट की बस आईपीयू में द्वारका से नोएडा/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन तो जेएनयू स्टेडियम में मंडी हाउस से बदरपुर के बीच चलने वाली वायलेट लाइन को जोड़ेगी।

रूट नंबर 778 एसटीएल की बस द्वारका सेक्टर 16 कैंपस से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी, इस रूट पर दो बस के ट्रिप चलेंगे। इस रूट पर बस सेक्टर 16 में नोएडा/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन तो इंद्रलोक में मुंडका की ओर जाने वाली ग्रीन व रिठाला से दिलशाद गार्डन जाने वाली रेड लाइन को जोड़ेगी।

वहीं, रूट नंबर 781 की बस द्वारका सेक्टर 16 से मधु विहार से होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस रूट पर बस दिन में 37 ट्रिप लगाएगी।

कैंपस के बाहर नोएडा/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन व जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन को जोड़ेगी। इस रूट पर सुबह साढ़े छह बजे से लेकर देर शाम नौ बजे तक आधे से पौने घंटे के अंतराल पर बस मिलेगी।

रूट नंबर आरएल-75 की बस द्वारका सेक्टर 16 बी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस रूट पर तीन ट्रिप चलेंगे, जोकि सुबह पौने सात बजे, सवा आठ व पौने नौ बजे बस मिलेगी।

कैंपस के बाहर नोएडा/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन व जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन को जोड़ेगी।


वहीं, रूट नंबर 781 की बस आरके पुरम सेक्टर -1 से द्वारका सेक्टर-16 के बीच चलेगी। इस रूट पर सुबह आठ बजे बस मिलेगी।

इस पांच बस रूट से छात्र दिल्ली केविभिन्न इलाकों से बस के बाद मेट्रो से जुड़ते हुए पहुंच सकेंगे। बता दें कि पिछले सत्र आईपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने डीटीसी को कैंपस से विभिन्न इलाकों को जोड़ने वाले सीधे बस रूट देने की मांग की थी, जिसके तहत यह तोहफा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed