फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC launches Jaldoot initiative at 23 major bus terminals in the city

Delhi NCR News: डीटीसी ने शहर के 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर शुरू की जलदूत पहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
-3000 बसों में मुफ्त पेयजल, गर्मी के दौरान यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने जलदूत पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शहर के 23 प्रमुख बस टर्मिनलों पर मुफ्त पेयजल की व्यवस्था की गई है, ताकि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को लू के दौरान राहत मिल सके। दिल्ली सरकार के प्लान के तहत शुरू की गई इस पहल में बस अड्डों पर जलदूत तैनात किए गए हैं, जो यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, करीब 3000 डीटीसी बसों में भी मुफ्त पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान भी पानी की कमी न हो।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, जलदूत पहल के जरिए हम दिल्लीवासियों को तत्काल राहत और जरूरी सहायता देने की कोशिश कर रहे हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि वे पर्याप्त पानी पिएं और धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। यह पहल पिछले साल भी शुरू की गई थी, जिसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस बार इसे और व्यापक स्तर पर लागू किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके। सरकार का मानना है कि इस तरह की व्यवस्थाएं न सिर्फ राहत देती हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article