{"_id":"ceef464564fabaebee36f2c3c0810af7","slug":"dtc-have-given-new-year-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"DTC ने दिया नए साल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DTC ने दिया नए साल का तोहफा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन निगम ने दो मुख्य रूटों का विस्तार करते हुए पुरानी दिल्ली से टिकरी बार्डर तक रात्रि सेवा और मधु विहार तक जाने वाले रूटों का द्वारका मोड़ तक विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन
सीनियर मैनेजर आरएस मिन्हास के अनुसार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से टिकरी बार्डर के बीच 0926 रात्रि सेवा रूट शुरू किया गया है। शुक्रवार रात से यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर जीपीओ, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, तीस हजारी कोर्ट, तीस हजारी एनिमल हॉस्पिटल से होते हुए टिकरी बार्डर जाएगी।
वहीं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से मधु विहार के रूट नंबर 770ए को अब द्वारका मोड़ तक कर दिया गया है। बस अब मधु विहार से आगे द्वारका सेक्टर 3/4 क्रासिंग, नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट से होते हुए द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन पर समाप्त होगी। उधर, शिवाजी स्टेडियम से मधु विहार के बीच चलने वाले रूट नंबर 803 का भी द्वारका मोड़ तक विस्तार कर दिया गया है।
विज्ञापन