डीटीसी की बस ने दो भाइयों को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक डीटीसी बस ने कूड़ा इकट्ठा करने वाली गाड़ी धक्का मार दिया और एक आठ साल के बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं इस अनियंत्रित बस ने उस लड़के के 13 वर्षीय भाई को भी घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना दक्षिणि दिल्ली के महिपालपुर में शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीटीसी बस गुड़गांव से आनंद विहार जाते वक्त महिपालपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बस ने कूड़ा गाड़ी को धक्का मार दिया।
इस कूड़ा गाड़ी को सोनू(8), और पिंकू(13) चला रहे थे। बस से धक्का लगने के कारण सोनू अपनी सीट से उड़कर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिंकू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों भाई कूड़ा इकट्ठा करके रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। एक्सीडेंट हो जाने के बाद बस का ड्राइवर आशुतोष(35) घटना का जायजा लेने के लिए बस से उतरा।
जब उसे यह एहसास हुआ कि उसने दो बच्चों को धक्का मार दिया है तो वह तुरंत बस में बैठा और भाग निकला। पुलिस के अनुसार क्षेत्रवासियों ने बस का पीछा किया और उसे रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।
वसंत कुंज पुलिस ने रैश और लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों को आनन-फानन में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां सोनू को मृत घोषित कर दिया गया।