{"_id":"fb0dcc925d8d58559327cb405f097912","slug":"dtc-bus-hit-by-two-teenagers-both-dead-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस की चपेट में दो किशोर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बस की चपेट में दो किशोर, दोनों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रविवार सुबह डीटीसी की लो फ्लोर बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गोपेश (15) और सहज (15) अपने परिवारों के साथ अशोक विहार फेज दो में रहते थे। रविवार सुबह दोनों किशोर अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक जीटी करनाल रोड पर पहुंची। पीछे से आ रही रूट संख्या 125 की एक डीटीसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही गोपेश डिवाइडर से टकरा गया, वहीं सहज डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराया। हादसा होते ही चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस को जब्त कर लिया गया है और बस चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि 15 साल के किशोर घर से कैसे बाइक लेकर निकले।