फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus collided with three vehicles including a school van injuring four people

हादसे का लाइव Video: तेज रफ्तार DTC बस में मारी स्कूल वैन-रिक्शा बाइक को टक्कर, वाहनों को 30 मीटर तक घसीटा

Tue, 14 Oct 2025 07:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 07:32 PM IST
सार

घायलों को आनन-फानन में नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम व दोनों बाइक सवारों को छुट्टी दे दी गई। वहीं ई-रिक्शा चालक दिनेश का इलाज जारी है।

विज्ञापन
DTC bus collided with three vehicles including a school van injuring four people
डीटीसी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में मंगलवार दोपहर डीटीसी की देवी बस ने स्कूल वैन समेत तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। वह वाहनों को करीब 30 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना में स्कूल वैन सवार मासूम, एक बाइक पर सवार दो लोग व ई-रिक्शा चालक जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ड्राइवर गिरफ्तार
घायलों को आनन-फानन में नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम व दोनों बाइक सवारों को छुट्टी दे दी गई। वहीं ई-रिक्शा चालक दिनेश का इलाज जारी है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि चालक बस से नियंत्रण खो बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार दोपहर काली माता मंदिर, विश्वास नगर के पास एक हादसे की सूचना मिली। यहां हरे-पीले रंग की देवी बस ने अचानक आगे जा रही बाइक, ई-रिक्शा व मारुति वैन को टक्कर मार दी। चालक सभी वाहनों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

विज्ञापन

हादसे में तीन लोग घायल
स्कूल वैन में सर्वोदय बाल विद्यालय, सूरजमल विहार के छात्र मौजूद थे। वैन को दिनेश नामक चालक चला रहा था। टक्कर लगते ही वैन एक ओर खिसक गई। वहीं बस चालक ई-रिक्शा व बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गए। हादसे में बाइक सवार सतीश व महेश जख्मी हो गए। वहीं ई-रिक्शा चालक दिनेश भी जख्मी हो गया।

बच्चे के टूट गए दांत
बस रुकते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कुछ लोगों ने बस का सामने वाला शीशा तोड़ दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार आठ साल के मासूम का एक दांत टूट गया। गनीमत यह रही कि बाकी छात्र सुरक्षित रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी फुटेज वायरल
बाद में बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। उसको कब्जे में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बस चालक सतीश से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस बाकी घायलों का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed