फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC 17 ac buses catches fire in ambedkar nagar depot.

डीटीसी की 17 बसों में लगी आग, मचा हड़कंप

Thu, 01 Jan 2015 09:34 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
DTC 17 ac buses catches fire in ambedkar nagar depot.

दिल्ली के अंबेडकर नगर डीपो में बीती रात बड़े हादसे में डीटीसी की 17 एसी बसों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात जब पूरा देश नए साल का स्वागत कर रहा था तब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


बुधवार करीब आधी रात को अंबेडकर नगर डीपो में सभी बसें खड़ी थीं। अचानक ही पाया गया कि खड़ी बसों ने आग पकड़ ली है। उस वक्त जब यह हादसा हुआ तो डीपो में 250 से भी ज्यादा बसें खड़ी थीं।
विज्ञापन


आग लगते ही डीपो में अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिशें होने लगीं। मौके पर डीटीसी अधिकारी और पुलिस भी पहुंची हुई और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलाया था अलाव या लीक हुई सीएनजी

DTC 17 ac buses catches fire in ambedkar nagar depot.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आग के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम का हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक जांच टीम यह कर रही है कि कहीं किसी ने बस के आसपास रात की ड्यूटी के वक्त अलाव तो नहीं जलाई थी। अगर ऐसा हुआ है तो यह संभव है कि किसी बस में सीएनजी लीकेज हो और उसी से आग लग गई हो।

घटना की खबर मिलने पर क्राइम ब्रांच रात के तीन बजे डीपो पहुंची। जांच करने वाली टीम बसों के ‌सर्विसिंग की भी जांच कर रही है। मामले की पूरी तरह से जांच के लिए डीटीसी ने भी इंक्वायरी कमेटी बना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed