फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSEU begins race for admissions to 49 diploma programmes

Delhi NCR News: डीएसईयू में 49 डिप्लोमा प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
-इन तकनीकी प्रोग्राम में 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार (4 मई) से शुरू हो गई है। इस वर्ष कुल 49 तकनीकी डिप्लोमा प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदक www.dseu.ac.in के माध्यम से 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदकों को राहत देने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई भी जा सकती है। इन कोर्सेज में दाखिला 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। डीएसईयू द्वारा जल्द ही विस्तृत ब्रॉशर जारी किए जाएगी, जिसमें सभी पाठ्यक्रमों, सीटों की संख्या, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। आवेदकों को सलाह है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पडेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए आवेदक helpdesk-admission@dseu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं अन्य यूजी डिप्लोमा और बैचलर प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed