{"_id":"6a0dd415da24ab07880a9456","slug":"dseu-begins-application-process-for-admission-to-ug-and-certificate-programmes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137192-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएसईयू में यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएसईयू में यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
-डीएसईयू के 21 कैंपस में उपलब्ध 74 प्रोग्राम की तीन हजार से अधिक सीटों पर होगा दाखिला
-इच्छुक आवेदक 13 जून तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) के 21 कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत 74 प्रोग्राम की यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम की 3, 600 सीटों पर दाखिले की रेस शुरु हो गई है। इन प्रोग्राम में पंजीकरण admission-ug.dseu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 13 जून तक किया जा सकता है। डीएसईयू में यूजी डिप्लोमा व यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होगा। यूजी प्रोग्राम के लिए 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
डीएसईयू ने छात्रों की सहूलियत के लिए दाखिला ब्रॉशर भी जारी किया है। यह विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है, ऐसे में यहां 85 फीसदी सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 फीसदी सीटें बाहरी राज्यों के छात्रों के लिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि वह आवेदन करते समय कैंपस का चयन ध्यानपूर्वक करें, एक बार चयन करने के बाद उसको बदलने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने छात्रों की सहूलियत के लिए तीन नंबर भी जारी किए हैं, जिनसे वह सहायता ले सकते हैं। एक दाखिला हेल्पडेस्क का नंबर 9218172972 है, दूसरा नंबर 9218172974 तकनीकी समस्या के लिए है, जबकि 9218172973 बैंक पेमेंट की समस्या के लिए है। मालूम हो कि दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में डिप्लोमा कोर्सेज के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो कि अगले सप्ताह समाप्त होगी। जबकि बीटेक प्रोग्राम में दाखिले ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया से किए जाएंगे, उसके बाद सीटें खाली रहने पर विवि अपने स्तर पर दाखिले करेगा। दिल्ली के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होते हैं।