{"_id":"641ae3851e8689ff2e099c83","slug":"drunken-youths-attacked-policemen-constable-injured-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे में धुत युवकों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही जख्मी; बिना हेलमेट बाइक पर कर रहे थे ट्रिपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे में धुत युवकों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला, सिपाही जख्मी; बिना हेलमेट बाइक पर कर रहे थे ट्रिपलिंग
Wed, 22 Mar 2023 04:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Mar 2023 04:46 PM IST
सार
धौंस जमाते हुए आरोपी मनप्रीत ने बताया की वह वकील है, पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद इन लोगों ने धक्का मुक्की कर सिपाही लोकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आधी रात को तीनों युवक एक ही बाइक पर बिना हेलमेट के जा रहे थे। जांच के लिए रोकने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर आरोपी खुद को अधिवक्ता बताकर कुछ न बिगड़ पाने की बात करने लगे।
विज्ञापन
हमले के दौरान सिपाही लोकेश कुमार जख्मी हो गए। उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। थाने से आए बाकी स्टाफ ने आरोपियों को काबू किया। इनकी पहचान न्यू गुप्ता कालोनी, मॉडल टाउन निवासी मनप्रीत सिंह (28), रजत चोपड़ा (28) और ऋषभ कश्यप (30) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ ड्यूटी के दौरान हमला, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिपाही लोकेश कुमार नबी करीम थाने में तैनात है। 20 मार्च को उसकी ड्यूटी सिपाही चेतराम के साथ वाई-प्वाइंट, डीबीजी रोड पर थी। रात करीब 2.30 बजे पहाड़गंज लाल बत्ती की ओर से एक बाइक बहुत तेज रफ्तार से पिकेट की ओर आ रही थी। बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट के मौजूद थे। लोकेश ने उनको डंडा का इशारा कर रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन
लेकिन तीनों का बाइक रोकने का कोई इरादा नहीं था। लोकेश ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पिकेट से कुछ दूर जाकर बाइक रोकी। उस समय चेतराम पहाड़गंज पुल के पास किसी काम से गया था। आते ही तीनों आरोपियों ने लोकेश से बदसलूकी शुरू कर दी। लोकेश ने तीनों से बिना हेलमेट और एक ही बाइक पर सवार होने के बारे में पूछा तो वह भड़क गए।
आरोपी मनप्रीत ने बताया की वह वकील है, पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद इन लोगों ने धक्का मुक्की कर लोकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एसआई संसारपाल गश्त करते हुए जिप्सी से वहां आ गए। तीनों को गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया गया तो इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। बड़ी मशक्कत के बाद तीनों को काबू कर गाड़ी में बिठाया गया।
बाद में सभी को थाने लाया गया। इनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला और बदसलूकी के अलावा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।