फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drowning of two youth case has new twist

दोस्तों की मौत में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 02 Jul 2015 10:56 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Drowning of two youth case has new twist

एक निजी संस्थान में पढ़ने वाले दो युवको की मौत के रहस्य पर पड़े पर्दे की परतें छानबीन के बाद एक-एक कर खुलती जा रही हैं।

विज्ञापन


अभी तक माना जा रहा था कि इन दोनों की मौत नहर में डूबने से हुई थी। जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस मामले में एक नया खुलासा किया है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों युवकों के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान भी थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के दोस्त को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दोनों युवक 20 वर्षीय यश नंदनाल 19 साल के प्रिंस दीक्षित रोहिणी स्थित एक संस्थान से बीबीए कर रहे थे। घटना के दिन दोनों ने अपने दोस्त सचिन के साथ कार में स्नैक्स खाया था और बाद में सचिन को मुरथल के पास एक फूड स्टाल पर छोड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनो की लाश वजीरपुर में एक नहर के पास मिली थी। शव के पास उनका सामान भी मिला था। हालांकि इसमें से मोबाइल फोन गायब था।

जांच में सामने आया है कि घटना के दिन यश, प्रिंस और सचिन के साथ उनके दो दोस्त और भी थे जिनकी पहचान शाहरूख और दीपक के रूप में हुयी है।

मां के बयान से उठे सवाल

Drowning of two youth case has new twist

यश की मां का कहना है कि इन सभी की मुलाकात रगबी की क्लास में हुयी थी। यश के परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन यश ने फोन पर कहा था कि सचिन के दोस्त उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और इसी दौरान अचानक फोन कट गया।

फोन कटने के बाद यश के माता-पिता शाम सात बजे तक दोनों को फोन करने की कोशिश करते रहे लकिन उनका फोन नहीं मिला। इसी दौरान शाम को शाहरुख के पिता ने उन्हें फोन कर बताया कि दोनों की नहर में डूबने की वजह से मौत हो गई है।

परिवारवालो का कहना है कि वो इतने कम पानी में कैसै डूब सकते है जबकि दोनो को तैरना आता था। छानबीन ये बात भी सामने आई है कि घटना से पहले दोनो रोहिणी के सेक्टर 16 स्थित एक घर में गए थे।

दोस्तों पर जा रही शक की सुई

Drowning of two youth case has new twist

यहां पर उन्होंने कुछ पिया भी था। पुलिस को उस घर का दरवाजा भी टूटा हुआ मिला। पुलिस यहां से मिले सबूतों के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

पुलिस को सचिन, शाहरूख और दीपक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके बारे में वह कोई जवाब नहीं दे पाए। पुलिस को शक है कि दोनों युवाओं की हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण की गई है।

शाहरूख ने यश से 1.5 लाख रूपये उधार लिए थे और मांगने पर शाहरुख ने उसे लौटाने से उसने इंकार कर दिया था। इस मामले में पुलिस इनके कुछ प‌रिजनो से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed