{"_id":"5dbc47108ebc3e93de126db8","slug":"drop-on-eye-irritation-patient-in-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में जलन होने पर लगाया ड्रॉप, आपात स्थिति में पहुंचा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में जलन होने पर लगाया ड्रॉप, आपात स्थिति में पहुंचा मरीज
Fri, 01 Nov 2019 08:24 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रदूषण ने लोगों की सांसें ही नहीं, बल्कि आंखों को भी मुसीबत में डाल दिया है। धुंध की वजह से जहां लोगों को आंखों में जलन हो रही है। वहीं पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक मरीज ने जलन से राहत के लिए जब अपनी आंखों में आई ड्रॉप डाला तो उसकी स्थिति बिगड़ गई। आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों के अनुसार मरीज ने आईड्र्रॉप स्थानीय दवा विक्रेता से खरीदा था, जिसका साइड इफेक्ट होने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ी थी। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राहिल चौधरी ने बताया कि आंखों में जलन होने पर कोई भी व्यक्ति अपनी मनमर्जी या दवा विक्रेता के भरोसे से ड्रॉप नहीं खरीदे। बगैर चिकित्सीय परामर्श के ये मुसीबत बन सकता है।
वहीं नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि हवा में प्रदूषण की वजह से आंखों में संक्रमण के केस भी बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान उनके यहां 200 से ज्यादा मरीज ऐसी शिकायतें लेकर पहुंच चुके हैं। दरियागंज निवासी अजहर ने बताया कि उनका पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है। दो दिन से वे आंखों में जलन और सूखापन महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
बीते बुधवार रात ऑफिस घर आने के बाद उन्हें काफी तकलीफ हुई तो उन्होंने घर के पास ही मौजूद दुकान से आई ड्रॉप ले लिया, लेकिन रात में उनकी स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो गई। इसके चलते परिजनों को उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल मरीज की तबियत पहले से बेहतर है। जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा।