फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driving with one eye can not now.

अब एक आंख वाले नहीं कर पाएंगे ड्राइविंग

Wed, 03 Sep 2014 11:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Sep 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Driving with one eye can not now.

एक आंख वाले व्यक्ति अब वाहन नहीं चला पाएंगे। परिवहन विभाग ने एक आंख वाले व्यक्तियों के डीएल बनाने पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही सूबे में पूर्व में जारी ऐसे 33 हजार से ज्यादा डीएल को निरस्त कर दिया गया है। गाजियाबाद में इनकी संख्या 734 है। रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


यदि किसी कारण से एक आंख खराब हो जाती है तो ऐसे लोगों के डीएल निरस्त कर दिए जाएंगे।

परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी के लिए अभियान शुरू किया है। इसमें एमवी एक्ट के मौजूदा आदेशों का पालन कराने का निर्णय लिया गया है।

नियमों के विपरीत एक आंख वालों ने बनवाए डीएल
एक्ट के अनुसार एक आंख वाले व्यक्ति का डीएल नहीं बन सकता, लेकिन आरटीओ आफिसों से ऐसे व्यक्तियोें को सैकड़ों डीएल जारी किए गए।

आरटीओ ऑफिस में कर्मचारियों की मिलीभगत और चिकित्सकों के फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर ये डीएल पाने में कामयाब हो गए। शुरुआती जांच में 33 हजार से ज्यादा ऐसे डीएल धारक मिले हैं, जिनकी एक आंख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डीएल को तत्काल निरस्त कर दिया गया है। इनको नोटिस जारी कर दोनों आंख होने का प्रमाणपत्र दाखिल करने या फिर डीएल सरेंडर करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर इनके खिलाफ धोखाधड़ी में अभियोग दर्ज कराया जाएगा।

आंख खराब होने की जानकारी कई बार चेहरा देखने पर भी नहीं चलती है। फोटो देखने पर आंख खराब होने का पता चल जाता है। अब फोटो के आधार पर आंख खराब होने वालों को चिंहित किया गया है। - शेर सिंह यादव, एआरटीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed