फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Driver beats foreigner lady

विदेशी महिला की ड्राइवर ने की पिटाई

Thu, 17 Apr 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 17 Apr 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
Driver beats foreigner lady

नोएडा की एक एमएनसी में कार्यरत एक विदेशी महिला की उसके कार चालक ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि महिला ने किसी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरियाई मूल की मिन पांग ली सेक्टर-92 स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में रहती हैं। पिछले दो सालों से दार्जिलिंग निवासी देव कुमार ड्राइवर के रूप में उनकी कार चलाता है।

महिला ने देव से हाउस कीपिंग के लिए एक लड़का रखवाने के लिए कहा। ड्राइवर ने एक लड़के को उसके पास काम के लिए भेज दिया। बुधवार को महिला ने देव से शिकायत की कि वो लड़का ठीक काम नहीं कर रहा है। इस पर देव ने उसे हटा देने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट की युवती की मौत का राज गहराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होते हुए मिन ने कहा कि दूसरा लड़का दो तभी उसे काम से हटाऊंगी। इसको लेकर दोनों में बहस होने लगी। गुस्से में आकर मिन ने ड्राइवर को एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आक्रोशित देव ने महिला की पिटाई कर दी।


पिटाई से घायल महिला अपना उपचार कराने के लिए सेक्टर-19 स्थित मैक्स अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छट्टी दे दी। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना मेमो के जरिए पुलिस को दी।

विदेशी महिला से मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फेज टू प्रभारी महिला से मिलने के लिए उसके फ्लैट पहंचे और घटना की पूरी जानकारी दी। महिला ने ड्राइवर के खिलाफ थाने में कोई शिकायत करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed