फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drainage problem in faridabad after rain

जलभराव का हाल : सड़कें खस्ताहाल, राहगीर बेहाल

Sun, 02 Jul 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Jul 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
drainage problem in faridabad after rain

बारिश का मौसम शुरू होते ही औद्योगिक नगरी का हाल बेहाल हो गया है। लगातार बारिश होने से रविवार को सड़कों का दृश्य किसी नदी से कम नहीं था। अधिकारियों के कार्यालयों और आवास के आसपास भी जलभराव रहा।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के सेक्टर-21 सी कार्यालय व निवास स्थान के आसपास काफी पानी भर गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव से सड़कों का ये हाल नगर निगम की लचर व्यवस्था के कारण है। सोशल मीडिया पर भी नगर निगम की भद्द पिट रही है।
विज्ञापन


शहर की सभी सड़कों और कुछ निचले स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। डबुआ, पर्वतिया कॉलोनी व संत नगर में कई ऐसे घर हैं जिनमें बरसाती पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतिया कॉलोनी निवासी सुकेश कुमार ने कहा कि बारिश का पानी रात में उनके घर में घुसने लगा जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। रविवार होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही नहीं तो जाम भी काफी लग जाता।

अगर सोमवार को बारिश हुई तो भारी जाम की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण गांवों, गलियों, कॉलोनियों, मोहल्लों और सेक्टरों में भारी जलभराव के लिए नगर निगम को इसलिए भी दोषी ठहराया जा रहा है कि उसने नालों की समय से सफाई नहीं कराई।

कार बाजार, बाटा पुल के नीचे, सेक्टर-7, सेक्टर-16, नंबर-1 मार्केट, बल्लभगढ़ क्षेत्र, एसजीएम नगर, डबुआ कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, 60 फुट रोड, 22 फुट, नबला रोड, डबुआ सब्जी मंडी और वाईएमसीए के पास का क्षेत्र भीषण जलभराव से ग्रस्त है।

नगर निगम के चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर के मुताबिक, डेढ़ घंटे में सड़कों से बारिश का पानी उतर जाएगा क्योंकि सभी डिस्पोजल ठीक ढंग से काम कर रहे हैं। सेक्टर 21सी स्थित मार्बल मार्केट में जल निकासी के रास्ते बंद होने की वजह से करीब एक फुट तक पानी भरा रहा। हुडा की इस मार्केट में जल निकासी के लिए जगह जगह मैनहोल बनाए गए हैं लेकिन दुकानदारों ने मलबा डाल कर या अतिक्रमण कर उन्हें बंद कर दिया है। 


मंत्रियों-विधायकों के घरों के बाहर भी जलभराव
स्मार्ट सिटी बनने की तैयारी कर रहे शहर के मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर भी बारिश के कारण भारी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर के पास वाली सड़कें जलमग्न हैं। वहीं कुछ विधायकों के घरों के आगे भी यही हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed