{"_id":"56e952684f1c1b6d5b8b46e0","slug":"drainage-failure-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विस रोड़ पर जलभराव से राहगीर परेशान, नपा के सफाई के दावे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विस रोड़ पर जलभराव से राहगीर परेशान, नपा के सफाई के दावे फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
पानी का निकास बंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग गुड़गांव-अलवर रोड़ से सटी सर्विस रोड़ पर इन दिनों जलभराव की स्थिति से मार्ग पर मौजूद दुकानदारों सहित राहगीर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
मार्ग पर जमा पूरे शहर का गंदा पानी बीमारियों के मौमस में और अधिक बीमारियों का न्योता दे रहा है। बारिश के बाद जमा हुए गंदे पानी की निकासी न होने से नगर पालिका के सफाई व्यवस्था के दावे यहां फैल होते दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सर्विस रोड़ पर जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने से यहां थोड़ी सी बरसात में ही जलभराव की विकट समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
बारसात के दिनों में सर्विस रोड पर जलभराव के कारण इससे गुजरने वाले वाहनों तथा आम मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मार्ग पर मौजूद दुकानदारों का व्यवसाय भी इसके कारण चौपट हुआ पड़ा है।
बता दें कि गुड़गांव-अलवर मार्ग को बनाने के साथ ही यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए मार्ग के दोनों और लगभग तीन किमीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण भी कराया गया था। सर्विस रोड को बनाने के समय ठेकेदार द्वारा भारी अनिमिताएं बरती गई थी।
सर्विस रोड पर जलनिकासी के व्यापक प्रबंध नहीं होने से यह रोड थोडी सी बारिश में ही तालाब की शक्ल ले लेता है। जिसके चलते सर्विस रोड के दोनों ओर से आवाजाही बिल्कुल बंद हो जाती है।
इससे न केवल गुड़गांव-अलवर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है बल्कि इससे सटे दुकानदारों को मजबूरन अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं। जिससे चलते उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
बीवां मार्ग भी खस्ताहाल: हाइवे से सटे बीवां मार्ग पर भी बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही ठप हुई पड़ी है। इस मार्ग पर बने बडे-बडे गड्ढों में आए दिन वाहन फंस कर दुर्घनाग्रस्त हो रहें हैं।
इसी के चलते अधिकतर वाहन इस मार्ग की बजाए वाया अगोन या फिर मदापुर आदि गांवों से सुरक्षित जाने के लिए कई किमीटर अधिक सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि मार्ग को नए सिरे से बनाने के लिए 64 करोड की राशि मंजूर हो चुकी है। लेकिन इसपर अभी काम शुरु नहीं हो सका है।
क्या कहतें हैं दुकानदार: सर्विस रोड से सटे दुकानदार हाकम अली, विपिन गर्ग, पूरणचंद शर्मा, महेन्द्र शर्मा, सन्नी धींगडा, भूषण भटेजा, संजय जैन, तिलकराज मुंजाल सहित काफी दुकानदारों ने बताया कि सर्विस रोड पर पिछले कई दिनों से बरसात का पानी डटा हुआ है इससे न केवल उनकी दुकानें बंद पड़ी हैं बल्कि गंदे पानी की वजह से गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी इस गंभीर समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सर्विस रोड को दुरूस्त करने की मांग की है।