{"_id":"5f9da8a58ebc3e9bb02fe86f","slug":"dr-satish-phogat-joins-jjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षाविद डॉ. सतीश फौगाट जजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षाविद डॉ. सतीश फौगाट जजपा में शामिल
Sat, 31 Oct 2020 11:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
डॉ. सतीश फौगाट जजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के शिक्षाविद डॉ. सतीश फौगाट जजपा में शामिल हो गए। उन्हें उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में पार्टी का पटका पहनाकर परिवार में शामिल किया। डॉ. फौगाट ने कहा कि वह दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। दुष्यंत के मुद्दे जमीनी स्तर के आदमी की बेहतरी के लिए हैं, जिनसे प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका परिवार चौटाला परिवार के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हुआ है। पिता पुराने दल में भी पदाधिकारी रहे हैं और जनता के हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।
विज्ञापन
बताया कि वह आज जनसाधारण के हित के लिए अपने स्तर पर आवाज उठाते रहे हैं। वह अपने स्कूल के माध्यम से भी जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, सिलाई कढ़ाई केंद्र आदि की उपलब्धता करवा रहे हैं।
विज्ञापन