फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. P. Venugopal former Director of AIIMS passed away

P. Venugopal Passed Away: एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. पी. वेणुगोपाल का निधन, किया था देश का पहला हृदय प्रत्यारोपण

Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
सार

डॉक्टर वेणुगोपाल का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3:00 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।

विज्ञापन
Dr. P. Venugopal former Director of AIIMS passed away
डॉ. पी. वेणुगोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. पी. वेणुगोपाल का मंगलवार को निधन हो गया। वह एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक थे। उन्होंने अपने करियर में 50,000 से अधिक हृदय शल्य चिकित्साए की।

विज्ञापन

डॉ. वेणुगोपाल का जन्म सन 1942 में हुआ था। उस समय देश में भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। 16 साल की उम्र में उन्होंने एम्स दिल्ली को एक छात्र के रूप में 1958 में ज्वाइन किया। साल 1964 में एम्स में प्रथम स्थान हासिल करने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। वह साल 1967 में एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 1970 में उन्होंने देश में पहला पेसमेकर लगाया। एम्स में साल 1994 में उन्होंने देश का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया। उनके कार्यों को देखते हुए साल 1998 में उन्हें पदम भूषण से सम्मानित किया गया। साल 2014 केंद्र सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने 2023 में अपने संस्मरण, हार्टफेल्ट को प्रकाशित किया। यह पुस्तक काफी चर्चा में रही। 

विज्ञापन

इस पुस्तक में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी की भी चर्चा की है। उन्होंने लिखा था कि 31 अक्टूबर 1984 को गोली लगने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सर्जरी की थी जो करीब चार घंटे चली। मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर वेणुगोपाल का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3:00 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed