{"_id":"66af7637824fa9df3501311b","slug":"dr-imam-omar-ahmed-said-on-the-bill-to-control-the-property-of-cfb-there-should-be-discussion-not-politics-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नियंत्रण के लिए विधेयक, डॉ. इमाम उमर अहमद बोले- राजनीति नहीं, चर्चा होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नियंत्रण के लिए विधेयक, डॉ. इमाम उमर अहमद बोले- राजनीति नहीं, चर्चा होनी चाहिए
Sun, 04 Aug 2024 06:08 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Aug 2024 06:08 PM IST
सार
केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक को लेकर डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हर चीज पर विरोध नहीं करना चाहिए, इस पर राजनीति नहीं बल्कि चर्चा होनी चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है, ऐसी खबरें सामने आईं हैं। इसी को लेकर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन
इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा, 'शोधन उस प्रक्रिया का हिस्सा है, जो समय-समय पर होती रहती है। वक्फ एक्ट में पहले भी संशोधन किए गए हैं, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि वक्फ की गरिमा को ठेस न पहुंचे। संशोधन करना समय की मांग है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर चर्चा होनी चाहिए, जब पिछली सरकारों के दौरान संशोधन किए गए थे तो असदुद्दीन ओवैसी या अन्य विपक्षी नेताओं ने क्या कहा था? विपक्ष को हर चीज पर विरोध नहीं करना चाहिए, इस पर राजनीति नहीं बल्कि चर्चा होनी चाहिए।'
विज्ञापन