फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Gurnam Singh to receive the Delhi Committee's Shiromani Ragi Award

Delhi NCR News: डॉ. गुरनाम सिंह को मिलेगा दिल्ली कमेटी का शिरोमणि रागी अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने इस वर्ष का शिरोमणि रागी अवॉर्ड डॉ. गुरनाम सिंह को देने की घोषणा की है। उन्हें 11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ यह सम्मान मिलेगा। यह पुरस्कार पारंपरिक गुरबाणी कीर्तन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने बताया कि डॉ. गुरनाम सिंह का चयन स्वतंत्र चयन समिति की अनुशंसा पर हुआ है। यह सम्मान शुक्रवार को श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व पर प्रदान किया जाएगा। पिछले वर्ष यह सम्मान भाई गुरमीत सिंह शांत को दिया गया था। कमेटी ने 74 वर्षों से तबला सेवा निभा रहे भाई स्वर्ण सिंह को भी कीर्तन सेवा सम्मान देने की घोषणा की है। उन्हें 1.25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन

कमेटी ने अब हर वर्ष दिल्ली कमेटी के अधीन सर्वश्रेष्ठ हजूरी कीर्तनी को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पांच सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है। यह समिति पूरे वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर रागी सिंह का चयन करेगी। चयनित रागी सिंह को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व पर 1.25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed