{"_id":"e8c88d24d4adab36cedf72de05156878","slug":"dpsg-parents-opposed-by-raising-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएसजी : पैरेंट्स ने किया फीस बढ़ाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएसजी : पैरेंट्स ने किया फीस बढ़ाने का विरोध
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 29 Mar 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी के स्कूल फीस में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी को लेकर अभिभावकों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
कविनगर के करीब पार्क और रामलीला मैदान से सटे पार्क में चले हस्ताक्षर अभियान के पहले दिन करीब 700 अभिभावकों ने अपना विरोध दर्ज कराया। अभिभावकों ने ‘डीपीएसजी पैरेंट्स सोसायटी’ के नाम से एसोसिएशन गठित कर और फीस वृद्धि वापस न लेने पर कोर्ट जाने का भी ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही अभिभावकों ने 20 मई तक फीस जमा न करने का निर्णय लिया। फीस बढ़ोतरी के मुद्दे के अमर उजाला में प्रमुखता के प्रकाशित होने से उत्साहित अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ आरपार की लड़ाई की बात कह डाली। आगे की लड़ाई के लिए अभिभावकों ने प्रति पैरेंट्स 100 रुपए का फंड भी एकत्रित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन