Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPCC sluggish in addressing pollution complaints; 62% remain unresolved after two years

Delhi NCR News: प्रदूषण की शिकायतों पर डीपीसीसी सुस्त, दो साल में 62 फीसदी का निपटारा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

समीर एप के आंकड़ों में खुली पोल, सोशल मीडिया से मिली 71 फीसदी शिकायतें भी लंबित, एमसीडी ने 97 फीसदी शिकायतों का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की दमघोंटू हवा से राहत दिलाने की जिम्मेदारी संभालने वाली दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) शिकायतों के निपटारे में बेहद सुस्त साबित हो रही है। बीते करीब दो वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि समिति के पास प्रदूषण से जुड़ी जितनी शिकायतें पहुंचीं, उनमें से करीब 62 फीसदी अब तक लंबित हैं। सोशल मीडिया के जरिए मिली शिकायतों के निपटारे में तो समिति का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा है। यहां करीब 71 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई पूरी नहीं हुई।
केंद्र सरकार के समीर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी 2025 से 12 नवंबर 2026 तक दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित कुल 4,713 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 4,312 का निपटारा किया गया, जबकि 401 शिकायतें लंबित हैं। यानी सभी एजेंसियों के स्तर पर करीब नौ फीसदी शिकायतों का समाधान नहीं हो पाया। इनमें डीपीसीसी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। समिति को इस अवधि में 310 शिकायतें मिलीं, जिनमें से महज 119 का निपटारा हुआ। बाकी 191 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन

डीपीसीसी का खराब प्रदर्शन सोशल मीडिया से मिली शिकायतों के मामले में भी सामने आया है। एक जनवरी 2025 से 11 नवंबर 2026 तक समिति को सोशल मीडिया के जरिए प्रदूषण से जुड़ी 62 शिकायतें मिलीं। इनमें से केवल 18 का निपटारा किया गया, जबकि 44 लंबित रह गईं। यानी करीब 71 फीसदी शिकायतों पर कार्रवाई पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी के पास सबसे ज्यादा शिकायतें, निपटारे में भी आगे
विभागवार आंकड़ों में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पास सबसे अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। कुल 3,106 शिकायतों के साथ निगम का हिस्सा करीब 66 फीसदी रहा। इनमें से 3,023 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया, जबकि 83 लंबित हैं। इस तरह एमसीडी ने करीब 97 फीसदी शिकायतों का समाधान किया।

अन्य विभागों का हाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को मिली 456 शिकायतों में से 450 का निपटारा हुआ। दिल्ली परिवहन विभाग ने 132 में से 130 शिकायतें सुलझाईं। दिल्ली जल बोर्ड को मिली 229 शिकायतों में से 191 का समाधान किया गया, जबकि 38 लंबित हैं। लोक निर्माण विभाग ने 173 शिकायतों में से 159 का निपटारा किया और 14 अब भी बाकी हैं। दिल्ली पुलिस के पास 163 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 101 का समाधान हुआ, जबकि 62 लंबित हैं। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम को मिली 16 शिकायतों में से पांच का निपटारा नहीं हुआ। वहीं, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपनी सभी शिकायतों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed