{"_id":"d0beef295fdf6f3e028f4fa513b06cb2","slug":"dowry-case-in-faridabad-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचर को पति-सास ने फिनायल पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचर को पति-सास ने फिनायल पिलाया
Dowry case in faridabad.
Updated Sat, 15 Nov 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एसजीएम थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति और सास के खिलाफ उसे फिनायल पिलाने का केस दर्ज कराया है। एसजीएम नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सेक्टर-48 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी माला टीचर हैं। उन्होंने पति जतिन ग्रोवर और सास कमला पर आरोप लगाया कि मंगलवार शाम जब वह स्कूल से घर पहुंची तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
जमीन पर गिराने के बाद दोनों ने उन्हें फिनायल पिला दिया। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मामले को महिला सेल के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दहेजलोभी पति को 10 साल की कैद
फरीदाबाद में ही पत्नी को प्रताड़ित कर खुदकुशी को मजबूर करने वाले एक युवक को अदालत ने 10 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। युवक को जेल भेज दिया गया।
नेहरू कॉलोनी एनआईटी निवासी जीतेंदर का विवाह कीर्ति नगर दिल्ली निवासी रेनू से 24 जुलाई 2009 को हुआ था। वह रेनू के साथ दुर्व्यवहार करता था और दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करता था। परेशान होकर रेनू ने 16 जनवरी 2014 को ससुराल में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
मृतका के पिता ओम प्रकाश ने दामाद जीतेंदर के खिलाफ एसजीएम नगर में केस दर्ज कराया था। 18 जनवरी 2014 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने जीतेंदर को दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।