फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   download an app to know location of your letter

इस ऐप को अपलोड कर जानिए कहां तक पहुंची आपकी चिट्ठी

Sat, 02 Jan 2016 07:08 PM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
download an app to know location of your letter

आधुनिक तकनीकी के कारण पत्र का चलन कम हो गया है। इसके कारण पोस्टमैन भी अब फील्ड में ज्यादा दिखाई नहीं देते। लोगों की चिट्ठियां अगर डाक से आती भी हैं तो वो समय पर नहीं पहुंचती।

विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने अपनी सेवाओं को भी हाईटेक करने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से 'माई पोस्टपोस्टमैनÓ एप लांच किया जा रहा है।

एप की मदद से पोस्टमैन अब लोगों की नजर से दूर नहीं हो सकेंगे। लोग ऐप को अपने फोन पर डाउनलोड करके अपने पत्र सहित पोस्टमैन का पता लगा सकते हैं। फरवरी अंत तक ऐप लांच हो जाएगा।
विज्ञापन


कूरियर कंपनियों, ई-मेल और व्हाट्सऐप के युग में गुम हो रहे डाक महकमे को जीवंत बनाने के लिए विभाग कवायद कर रहा है। विभाग की ओर  से अभी ऐप के संबंध में शहरों का डाटा जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर की जा सकती है शिकायत

download an app to know location of your letter

शहर में कितने डाकघर हैं, कितने पोस्टमैन हैं। महीने में कितनी चिट्ठियां और कितने पार्सल होते हैं इसके अलावा अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ये सब डाटा एकत्रित होने के बाद डाक विभाग ऐप लांच करेगा।

ऐप में अपने एरिया का पता डालने पर उस क्षेत्र का पिनकोड और पोस्टमास्टर का नाम व उसका फोन नंबर आ जाएगा। अगर चिट्ठी या पार्सल किन्हीं कारणों से नहीं पहुंचा है तो पोस्टमास्टर को फोन करके इस संबंध में सूचित किया जा सकेगा।

फरवरी के अंत में ऐप लांच किया जाएगा। ऐप की मदद से लोग अपने क्षेत्र के पोस्टमैन और अपने पार्सल के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। -उमेश वर्मा, पोस्ट मास्टर जनरल गुड़गांव रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed