फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Double Murder in Delhi Killer Stabbed Father 10 Times and Son 7 Times Conspiracy Hatched Months Ago

दिल्ली में डबल मर्डर का खुलासा: हत्यारे ने पिता को 10 तो बेटे को मारे सात बार चाकू, महीनों पहले रची थी साजिश

Sat, 18 Apr 2026 10:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Apr 2026 10:16 PM IST
सार

पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। 

विज्ञापन
Double Murder in Delhi Killer Stabbed Father 10 Times and Son 7 Times Conspiracy Hatched Months Ago
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद असद को ओखला एरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। उसने पैसे व होंडा सिटी कार नहीं लौटने पर पिता-पुत्र की हत्या कर दी थी। साथ ही बचाव में आए उनके भतीजे राहुल को घायल कर दिया था। आरोपी ने पिता-पुत्र की हत्या की साजिश कई महीने पहले रची थी।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी अपनी होंडा सिटी से ओखला इलाके में छिपा था और दिल्ली बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद नहीं कर सकी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था। अतिरिक्त पुलित उपायुक्त ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि जांच करने पर चिकित्सकों ने राकेश सूद और करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल घायल अवस्था में पाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी माना जा रहा कारण 
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि असद ने मृतक पिता-पुत्र से करीब पांच-छह महीने पहले होंडा सिटी कार पांच लाख रुपये मे खरीदी थी। असद ने पैसे भी दे दिए थे। मगर बाद में पिता-पुत्र ने कार वापस ले ली थी। साथ ही असद को उसके पैसे भी नहीं लौटाए थे। इस कारण उसने इनकी हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन

बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था 
आरोपी असर लंबा वाला बटनदार चाकू हमेशा साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन उसे पिता-पुत्र व राहुल घर के बाहर मिल गए। पहले तो इनमें पैसे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही इन्होंने असद को घक्का-मुक्की की। इस पर असद ने तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। उसने पिता को आठ-10, पुत्र को 6 से 7 और राहुल को एक चाकू मारा था।

घटनास्थल पर फिर आया था 
पड़ोसियों ने कहा कि असद इलाके में फाइनेंस का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह पैसे देने की एवज में चीजें गिरवी रखता और फिर चीज को लौटाता नहीं है। तीनों पीड़ितों पर हमला करने के बाद ये एक मिनट बाद मौके पर आया और वहां कुछ चीज उठाकर ले गया था। आरोपी के खिलाफ संगम विहार थाने में 2005 में भी मामला दर्ज किया गया था। काफी समय पहले इसने देशबंधु कॉलेज में दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की थी।

आप नेता ने की टिप्पणी 
इसी बीच, आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा को दक्षिण दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी मानी जाती थी। सुषमा स्वराज और कई सांसद वर्षों तक वहां रहे थे। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed