{"_id":"6554a64daaf0e10d5a0feecd","slug":"double-decker-bus-catches-fire-on-noida-greater-noida-expressway-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Fire: नोएडा से बिहार जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; छठ पूजा पर जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Fire: नोएडा से बिहार जा रही बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; छठ पूजा पर जा रहे थे घर
Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:38 PM IST
सार
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सिवान (बिहार) जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। मौके पर फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-37 से बिहार (सिवान) जा रही डबल डेकर बस में बुधवार को सेक्टर-96 के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। अचानक आग लगने से यात्रियों ने अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने बस के शीशे तोड़कर वहीं से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटें उठनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंची तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नोएडा से करीब 2:45 बजे एक बस 60 सवारियां लेकर बिहार के लिए जा रही थी। करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे पर बस में आग लग गई। बस में सवार सभी लोग छठ पर्व पर अपने घर जा रहे थे। करीब 15 मिनट में बस चलकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के सेक्टर-96 के पास पहुंची। एसी बस में चालक की ओर केबिन से धुआं निकलना शुरू हो गया। कुछ ही देर में बस में धुंआ भर गया। बस में बैठी सवारियों का दम घुटने लगा, ऐसे में अफरा तफरी मच गई। सवारियां के हाथ अपना जो आया उस सामान को लेकर जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
बस के गेट पर कई सवारियां फंस गईं। जान बचाने के लिए सवारियों ने बस के शीशे तोड़े और बाहर निकले। बस से सभी सवारियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ही कुछ ही देर में आग की चपेट में पूरी बस आ गई। सवारियों को बस में रखा अपना सामान निकालने तक का वक्त नहीं मिला। छठ पूजा के और परिवार के लिए खरीदा सभी जरूरी सामान भी आग में जल गया। फायर विभाग की तीन गाडि़यों ने बस में लगी आग को बुझाया। आग बुझने के बाद सवारियों ने जली हुई बस में अपने कीमती सामान को खोजा। तलाश के बाद भी लोगों को बस में सामान की राख मिली। लोग घर जाने के लिए दूसरी बस का इंतजार करते रहे। इंतजाम नहीं होने पर लोग वापस अपने नोएडा स्थित ठिकाने पर लौट आए। बस में आग लगने से लोग छठ पूजा के लिए अपने घरों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम
बस में आग लगने से एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ऐसे में ट्रैफिक को दो घंटे बाद सामान्य किया जा सका। आग की लपटे काफी ऊंची-ऊंची उठ रही थी। आग लगने पर भी लोग अपना सामान बचाने के लिए बस की ओर जाते दिखे। सड़क पर भीड़ लगने के कारण जाम में फंसे लोग भी काफी देर के लिए परेशान रहे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।
न दूसरी बस मिली न दिया हुआ किराया
बस मैं बैठे सभी यात्रियों को न तो दूसरी बस की व्यवस्था कराकर दी गई थी और न ही उनके द्वारा दिया गया किराया। उन्होंने इस घटना में अपना कीमती सामान भी खो दिया। यहां तक कि बिहार जाने के लिए बस से निकले 60 लोग अपने घरों तक के लिए नहीं पहुंच सके। उन्होंने यहां कामकाज और मजदूरी कर मिले रुपये से कीमती सामान खरीदा था, लेकिन परिवार के लिए खुशियां उनके घर तक नहीं पहुंच सकीं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सवारियों का पूरा सामान जल गया। सामान जल जाने से लोगों के आंखों में आंसू थे। आग बुझी तो सबसे पहले अपने सामान की तलाशी की। महिलाओं की जूलरी भी सामान के साथ जल गई। सामान जल जाने का दुख सवारियों की आंखों में भी नजर आया।
लोगों ने बयां किया अपना दर्द
लोगों ने घर जाने के लिए दो हजार से ढाई हजार रुपये तक चुकाए थे। वह भी उन्हें वापस नहीं मिल सके। अपनी बात बताते हुए लोग भावुक हो गए। लोगों ने अपने दर्द को बयां किया। ट्रांसपोर्टर ने भी सवारियों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम नहीं किया। घंटों तक लोग अपने परिवार और आग से बचे सामान के साथ सड़क किनारे बैठे रहे। दूसरी बस का इंतजाम नहीं होने पर लोग नोएडा स्थिति अपने घरों पर वापस लौट आए। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। घटना के वक्त माहौल और आग की लपटों को देखकर लोगों ने दूसरी जिंदगी मिलने तक की बात कही। कई सवारियों ने शीशे तोड़कर बच्चे और महिलाओं को बस से बाहर निकालने का काम किया। फायर विभाग की गाडि़यों के पहुंचने से पहले सभी सवारियां सुरक्षित बाहर निकल चुकीं थीं।