{"_id":"5e3ad3898ebc3ee5923fd2ec","slug":"dont-waste-your-time-listening-to-amit-shah-speech-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का भाषण सुनकर अपना समय खराब न करें: राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह का भाषण सुनकर अपना समय खराब न करें: राहुल गांधी
Wed, 05 Feb 2020 08:10 PM IST
Mohit Mudgal
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने अपनी एक जनसभा में कहा कि लोगों को अमित शाह का भाषण नहीं सुनना चाहिए क्योंकि उसमें केवल 'कचरा' होता है। अगर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल का भाषण सुनते हैं तो उसमें झूठ मिलता है, लेकिन अमित शाह के भाषण में कोई सुनने वाली बात नहीं होती, इसलिए लोग उन्हें सुनकर अपना समय नष्ट न करें।
विज्ञापन
कोंडली से कांग्रेस प्रत्याशी अमरीश सिंह गौतम के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें राजनीति में आये हुए लम्बा समय बीत गया लेकिन कोई उन पर झूठ बोलने का आरोप नहीं लगा सकता। वे सच बोलते हैं और वही कहते हैं जिसे किया जाना सम्भव होता है। वे कोई झूठे आरोप नहीं लगाते हैं लेकिन कुछ लोगों ने झूठ बोलकर दिल्ली की सत्ता हथिया ली।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल जनता का विकास किया है। दिल्ली को सड़कें, बसें और मेट्रो दिया है जबकि दूसरे दलों ने केवल झूठ परोसने का काम किया है।
विज्ञापन