फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Don't panic! Everyday you will be in surveillance of sting.

चौंकिए मत ! अब हर रोज होगा स्टिंग ऑपरेशन

Sun, 10 May 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
Don't panic! Everyday you will be in surveillance of sting.

शहर में कुछ भी गड़बड़ हो तो पहला आरोप पुलिस की ड्यूटी को लेकर उठता है। पुलिसवाले की अगर पिटाई भी हुई तो लोग गलती भी पुलिस पर थोंपते है। दिल्ली में यह आम बात है।

विज्ञापन


यूके की कंपनी ने पुलिस को उन आरोपों से बचाने और अपनी बात सबूतों के साथ रखने के लिए एक खास तरह का वीडियो कैमरा तैयार किया है। रिवील नाम का इस वीडियो कैमरे को पुलिस ड्यूटी के दौरान इस्तेमाल करके सामने वाले की हरकत को रिकॉर्ड कर सकती है।
विज्ञापन


इस डिवाइस को हैदराबाद पुलिस प्रयोग में ला रही है अब कंपनी की कोशिश दिल्ली पुलिस के साथ जुड़ने की है। प्रगति मैदान में चल रहे पुलिस एक्सपो में यह कैमरा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस करेगी स्टिंग

Don't panic! Everyday you will be in surveillance of sting.

दिल्ली सरकार पहले ही आम लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ रिकॉर्डिंग करने की नसीहत दी है। आए दिन पुलिस भी इसका शिकार हो रही है। आम लोग स्मार्टफोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी करते है।

मगर पुलिस के पास ड्यूटी छोड़कर सामने वाली की हरकतों को रिकॉर्ड करने का समय नहीं होता है। कंपनी ने इसी को ध्यान में रखकर इस रिवीली वीडियो कैमरे को तैयार किया है। यह करीब तीन इंच का डिवाइस है, जिसमें हाई डिफिनिशन कैमरा लगा हुआ है।

कंपनी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान उस डिवाइस को पुलिसकर्मी अपनी ऊपर की जेब में या कंधे पर लगी पट्टी पर हैंग कर सकता है, जिस तरह से वह कई बार वायरलेस सेट को रखते है।

इसेसे एक बटन दबाते ही 28 डिग्री के व्यू पर रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस मोबाइल की तरह चार्ज होता है और बेहद हल्का है। इसकी कीमत करीब एक हजार डॉलर भारतीय रुपये में 63 हजार से ज्यादा का पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed