{"_id":"6470c42c829ecea25f0abfe6","slug":"domestic-help-who-stole-jewelry-and-cash-worth-six-lakhs-from-owner-s-house-arrested-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मालिक के घर से छह लाख के गहने और नकदी चुराने वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मालिक के घर से छह लाख के गहने और नकदी चुराने वाली घरेलू सहायिका गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा
Fri, 26 May 2023 08:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 26 May 2023 08:07 PM IST
सार
पुलिस टीम ने आरोपी महिला सुदीना उर्फ पार्वती को गांव नंगला भूदानिया, धौलपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने भाभी के घर में मौजूद थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने और नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मालिक के घर से लाखों के गहने और नकदी चुराने वाली घरेलू सहायिका को धौलपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से गहने और नकदी बरामद कर ली है। तकनीकी मदद से पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची। दो दिन पहले महिला घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी। इस बाबत मालिक ने मोहन गार्डन थाने में चोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
भगवती गार्डन एक्सटेंशन के रहने वाले लवेश जैन ने 22 मई को घर में चोरी होने की शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह व उसकी पत्नी कामकाजी हैं। उनलोगों ने अगस्त 2022 को घर के कामकाज और अपनी एक साल की बेटी की देखरेख के लिए एक घरेलू सहायिका पार्वती को काम पर रखा था। 22 मई को दंपति काम पर चले गए थे। पड़ोसी ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि घरेलू सहायिका पार्वती उसकी बेटी को उन्हें सौंप कर कुछ किराने का सामान लाने के लिए नीचे गई थी लेकिन काफी समय के बाद भी वह वापस नहीं आई है। वह तुरंत घर पहुंचे। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि घरेलू सहायिका घर से करीब छह लाख के गहने और 12 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गई है।
विज्ञापन
शिकायत पर थाना प्रभारी नर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से आरोपी महिला का फोन नंबर लेकर उसे सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस के जरिए आरोपी महिला का लोकेशन धौलपुर राजस्थान का आ रहा था। पुलिस की एक टीम तुरंत वहां के लिए रवाना कर दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी महिला सुदीना उर्फ पार्वती को गांव नंगला भूदानिया, धौलपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने भाभी के घर में मौजूद थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के गहने और नकदी बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि पार्वती गांव गुर्जरापुरा, धौलपुर, राजस्थान की रहने वाली है।
विज्ञापन