{"_id":"5ec718448ebc3e908f687167","slug":"domestic-flights-from-25-igi-prepares-to-operate-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआई से विमानों के संचालन की तैयारी पूरी, घरेलू उड़ानें 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआई से विमानों के संचालन की तैयारी पूरी, घरेलू उड़ानें 25 से
Fri, 22 May 2020 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 May 2020 05:39 AM IST
सार
- एक तिहाई विमानों का संचालन 25 मई से शुरू हो जाएगा
- दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सिर्फ टर्मिनल-3 से विमानों का संचालन करने का निर्णय लिया है
- इस वजह से टर्मिनल-1 व 2 बंद रहेगा
विज्ञापन
IGI Airport
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। एक तिहाई विमानों का संचालन 25 मई से शुरू हो जाएगा। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सिर्फ टर्मिनल-3 से विमानों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस वजह से टर्मिनल-1 व 2 बंद रहेगा। यहां से विमानों का संचालन नहीं होगी। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर हर एयरलाइंस के लिए अलग- अलग प्रवेश द्वार और चेक इन काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विस्तारा और इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों के लिए गेट नंबर-1 व 2 निर्धारित किया गया है। विस्तारा को चेकिंग के लिए रो-ए दिया गया है। इंडिगो के यात्रियों के चेकिंग के लिए बी और सी रो दिया गया है। एयर एशिया और एयर इंडिया के यात्री गेट संख्या 3 और 4 से का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
सिक्योरिटी प्वाइंट की कतारों को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर तैयार किया गया है।
सीआईएसएफ के जवानों को पीपीई किट उपलब्ध कराई जा रही है। फ्लाइट में किसी भी तरह की खाने पानी की चीजों को अनुमति नहीं हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश से पहले एक निश्चित स्थान पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों को एचओआई एप की सुविधा दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस एप को विकसित किया गया है।
विज्ञापन
इस एप पर यात्री खाने का ऑडर कर सकेंगे। इसके साथ ही यह एप एयरपोर्ट की जानकारी भी देगा। मसलन रूट की जानकारी तो देगा ही साथ ही बताएगा कि किस गेट से प्रवेश करना है किस गेट से बाहर निकलना है। दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए इस एप को विकसित किया गया है।
डीएमआरसी के एमडी ने मेट्रो की तैयारियों का लिया जाएजा
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू करने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। एमडी ने अधिकारियों के साथ खैबर पास और शास्त्री पार्क डिपो का निरीक्षण किया और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान सामाजिक दूरी के पालन के लिए सीटों पर चिपकाए गए स्टिकर को देखा और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गईं सभी तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और जरूरी निर्देश दिए।
25 मई से चुनिंदा घरेलू विमान सेवाओं का संचालन शुरू होने पर मेट्रो की भी सीमित सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। हालांकि अब तक सरकार की ओर से इस बारे में डीएमआरसी को हरी झंडी नहीं मिली है।