{"_id":"63314550ef4a171e84690c27","slug":"dog-lover-woman-got-bitten-by-her-pet-dog-by-neighbor-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: महिला को पड़ोसी ने पालतू कुत्ते से कटवाया, लावारिस कुत्तों को मारने से रोकने पर नाराज था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: महिला को पड़ोसी ने पालतू कुत्ते से कटवाया, लावारिस कुत्तों को मारने से रोकने पर नाराज था आरोपी
Mon, 26 Sep 2022 12:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:26 PM IST
सार
दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एनिमल लवर महिला को स्ट्रीट डॉग को डंडे से मारने का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने महिला को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पालतू कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में स्ट्रीट डॉग को डंडे से मारने का विरोध करना एक एनिमल लवर महिला को काफी भारी पड़ गया। आरोपी ने जानबूझकर महिला पर अपना विदेशी नस्ल का खूंखार पालतु कुत्ता 'डॉग अर्जेंटीनो' छोड़ दिया। कुत्ते ने महिला को कई जगह काट लिया।
इसके बाद आरोपी वहां से अपना कुत्ता लेकर चलता बना। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता मोनिका अग्रवाल की शिकायत पर शकरपुर थाना पुलिस ने आरोपी विजय राणा के खिलाफ बदसलूकी करने, कुत्ते से कटवाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मोनिका ने पुलिस पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोनिका अपने परिवार के साथ स्कूल ब्लॉक, शकरपुर में रहती हैं। वह हाउस वाइफ हैं। मोनिका एनिमल लवर होने की वजह से अपने पूरे एरिया में कुत्तों के खाने-पीने का ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन
वह मेनका गांधी की एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। पुलिस को दिए बयान में मोनिका ने बताया कि इनकी पड़ोस वाली गली में विजय राणा अपने परिवार के साथ रहते हैं। विजय ने विदेशी नस्ल का खूंखार कुत्ता डॉग अर्जेंटीनो पाला हुआ है। विजय जब कुत्ते को लेकर निकलते हैं तो गली के कुत्ते उस पर भौंकते हैं।

Trending Videos
यह बात विजय और उसकी पत्नी को पसंद नहीं थी। मोनिका के मुताबिक, अक्सर विजय अपने साथ लेकर चलने वाले डंडे से आवारा कुत्तों पर हमला करते थे, जिसकी वजह से कई बार उनको चोट भी लगी। 19 सितंबर को आरोपी ने एक कुत्ते के मुंह पर जोर से डंडा मारा था, जिसकी वजह से कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया था।
यह बात जब मोनिका को पता चली तो 21 सितंबर की रात को वह विजय की गली नंबर-4 में पहुंची। विजय अपनी पत्नी के साथ कुत्ता लेकर निकला था। मोनिका ने अपना विरोध जताया तो विजय उनके साथ बदसलूकी करने लगा। इस बीच विजय की पत्नी ने मोनिका के साथ गाली-गलौज भी शुरू कर दी।
आरोप है कि विजय ने जानबूझकर अपने कुत्ते को इशारा कर उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने मोनिका के हाथ और पेट पर बुरी तरह काट लिया। इसके बाद पीड़िता ने पीसीआर को कॉल की। पुलिस पीड़िता को हेड गेवार अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार को इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।