फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dog Fest organized by Life Magazine amar ujala partner

पेट डॉग्स के करतबों ने किया हैरान, नहीं देखा होगा ऐसा रोमांच

Mon, 17 Dec 2018 03:36 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Dec 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
Dog Fest organized by Life Magazine amar ujala partner
- फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-38 स्थित गार्डेन गलेरिया मॉल में रविवार को बडी लाइफ मैगजीन की ओर से आयोजित डॉग फेस्ट में साइबेरियन रस्की, लेबराडॉर, पग, जर्मन शेफर्ड, मल्टस जैसी कई प्रजातियों के डॉग्स ने खूब मस्ती की। म्यूजिकल चेयर, लेमन एंड स्पून जैसी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। आयोजन में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


जेक और फिरनी नाम के डॉग्स के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं मुख्य अतिथि एसपी सिटी सुधा सिंह ने कहा कि ऐसा आयोजन नोएडा में पहली बार देखने को मिल रहा है। उनके पति एसपी (एटीएस) दिनेश सिंह ने बताया कि जब भी उनका परिवार किसी घायल जानवर को देखता है तो उनकी सेवा करता है। हमारे पास 6 डॉग्स हैं।  सभी परिवार के सदस्य की तरह घर में रहते हैं। 
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर में बुबु ने मारी बाजी 
प्रतियोगिता में डॉग्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। छोटी सी डॉगी बेला कई प्रतियोगिताओं में छाई रही। म्यूजिकल चेयर के दौरान सेक्टर-62 से आए बुबु (बीगल प्रजाति) ने पहला पुरस्कार जीता। छोटे और बेहद शरारती नॉडी ने हर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही स्टेला, फ्रस्टी, प्राडा, अपेंडिक्स, चाव आदि डॉग्स ने जमकर मस्ती की। प्रतियोगिता के विजयी डॉग्स के मालिकों को वर्ल्ड ऑफ वंडर के फ्री टिकट एवं अन्य को सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम में डॉग ट्रेनर देव रावत, डॉग मालिक, डॉक्टर, डॉग उत्पाद विक्रेता भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य होते हैं डॉग्स : प्रीति बजाज 
बडी लाइफ मैगजीन की संचालिका प्रीति बजाज ने कहा कि शहर में जानवर प्रेमी लोग बड़ी तादाद में हैं।  पेट डॉग को लोग परिवार का सदस्य मानते हैं। शहर के डॉग लवर एक मंच पर आ सकें और इनके साथ कुछ मजेदार पल बिता सकें यही आयोजन का उद्देश्य है। डॉग शो के दौरान रजनीश सोढ़ी सबसे मंहगे (70 हजार से अधिक) और तेज तर्रार ब्रंडो और डीजल नाम के साइबेरियन रस्की  के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed