केजरीवाल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाए 1 लाख 20 हजार डॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माता आनंद गांधी ने बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने जितना धन जुटाने का लक्ष्य रखा था उससे छह गुना ज्यादा धन जमा हो गया है। दिलचस्प ये है कि फिल्म के लिए अभी तक केवल 782 लोगों ने ही धन भेजा है।
'एन इनसिग्निफिकेंट मैन' के निर्माताओं ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए 20 हजार डॉलर कमाने का लक्ष्य रखा था जबकि, क्राउडफंडिंग के जरिए अब तक 1 लाख 20 हजार डॉलर जुटाए जा चुके हैं।
सबसे बड़े और सफल क्राउडफंडिंग अभियानों में से एक
निर्माता का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वह राजनीतिक संवाद के मुख्य मुद्दों पर प्रहार करने में सफल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बारे में हर किसी की अपनी राय है लेकिन हमने क्राउडफंडिंग अभियान के जरिए इस फिल्म और लोगों के बीच सेतु बनाने का काम किया है।
फिल्म निर्माता का दावा है कि इस फिल्म के लिए लोगों के भेजे पैसों के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि शायद यह भारत के अब तक के सबसे बड़े और सफल क्राउडफंडिंग अभियानों में से एक है जहां लक्ष्य से छह गुना ज्यादा धन जुटाया गया है।
इस फिल्म के लिए अब 782 लोगों के जरिए 1 लाख 20 हजार डॉलर की फंडिंग हुई है। बता दें कि सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को प्रमाणित होने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। फिलहाल ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है।