{"_id":"643f59567765842ce30ad203","slug":"doctors-will-find-out-the-effects-of-char-dham-yatra-on-the-body-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: चार धाम यात्रा से शरीर पर पड़ने वाले असर का पता लगाएंगे डॉक्टर, समस्याओं का निकालेंगे समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: चार धाम यात्रा से शरीर पर पड़ने वाले असर का पता लगाएंगे डॉक्टर, समस्याओं का निकालेंगे समाधान
Wed, 19 Apr 2023 08:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:30 AM IST
सार
एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में सामान्य रूप से सभी के लिए ऊंचाई पर जाना संभव। हर शरीर में संरचना के आधार पर प्रभाव पड़ता है। कई लोगों को चक्कर आने लगते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार धाम की यात्रा शुरू होने से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली का फिजियोलॉजी विभाग देश के अन्य संस्थानों के डॉक्टरों के साथ मिलकर ऊंचाई पर जाने से शरीर में होने वाले नुकसान का पता लगाएगा। साथ ही इन समस्याओं की रोकथाम के लिए चिकित्सा विधि भी तैयार करेगा। बुधवार को एम्स में होने वाली इस बैठक में डीआरडीओ, अमृत अस्पताल सहित अन्य जगहों से फिजियोलॉजी विभाग के डॉक्टर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक के संबंध में एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में सामान्य रूप से सभी के लिए ऊंचाई पर जाना संभव। हर शरीर में संरचना के आधार पर प्रभाव पड़ता है। कई लोगों को चक्कर आने लगते हैं। जबकि अधिकतर लोगों का रक्तचाप काफी कम हो जाता है। बता दें कि चार धाम की यात्रा इसी माह जल्द शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए दोनों धामों के कपाट 22 अप्रैल 2023 को खुलेंगें। चैत्र प्रतिपदा एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया था। बदरीनाथ और केदरानाथ धामों के कपाट खुलने की घोषणा पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
यह रखेंगे अपनी बात
इस चर्चा में एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास अपनी बात रखेंगे। साथ ही डॉ.कृष्ण गोपाल, डॉ. अनुज सिंघल और डॉ. केपी कोच्चर अपनी बात रखेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि चार धाम यात्रा को लेकर यदि पहले से नीति तैयार कर दी जाती है तो यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन